CRISPR Cas -9

CRISPR Cas -9

यह लेख  भारत ने सिकल सेल बीमारी के उपचार के लिए पहली स्वदेशी ‘क्रिस्पर (CRISPR) आधारित जीन थेरेपी’ का अनावरण किया पर आधारित है।  जो कि दैनिक समसामयिक मामलों से संबंधित है।

पाठ्यक्रम: जीएस – 3 विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

 

बिरसा (BIRSA)-101 : नामक यह जीन थेरेपी भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखी गई है। ध्यातव्य है कि भगवान बिरसा मुंडा भारत के महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे।  इस जीन थेरेपी का विकास CSIR–जिनोमिकी और समवेत जीव विज्ञान संस्थान (IGIB) ने किया है।

जीन थेरेपी क्या है : 

  • जीन थेरेपी एक ऐसी प्रौद्योगिकी है जिसमें किसी बीमारी या चिकित्सीय विकार के इलाज, रोकथाम या उपचार के लिए जीन का इस्तेमाल किया जाता है।
  • कार्यप्रणाली : टूटे हुए जीन की नई प्रति जोड़ना, या मरीज की कोशिकाओं के किसी दोषपूर्ण/लुप्त जीन को एक स्वस्थ जीन से बदलना।

CRISPR क्या है: 

CRISPR से आशय हैक्लस्टर्ड रेगुलरली इंटरस्पेस्ड शॉर्ट पैलिंड्रोमिक रिपीट्स।
यह एक प्रकार का जीनोम-एडिटिंग उपकरण है। यह वैज्ञानिकों को डीएनए अनुक्रम को बिल्कुल सटीक तरीके से काटने और संशोधित करने में सक्षम बनाता है।
इसमें निम्नलिखित दो अणु मुख्य भूमिका निभाते हैं:
मार्गदशक (Guide) RNA: यह लक्षित जीनोम के विशेष हिस्सों का पता करने और उनसे जुड़ने के लिए तैयार किया गया है।
Cas9 (क्रिस्पर-एसोसिएटेड प्रोटीन 9) : यह आण्विक कैंची की तरह कार्य करते हुए डीएनए के दो रज्जुकों को काट सकता है।

सिकल-सेल बीमारी (SCD) क्या है: 

SCD एक प्रकार का अनुवांशिक विकार है और हीमोग्लोबिन पर प्रभाव डालता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन ले जाने वाला अणु है।
इस बीमारी की वजह से लाल रक्त कोशिकाएं सख्त और दरांती के आकार की हो जाती हैं। इससे रक्त प्रवाह में बाधा उत्पन्न होती है।
विशेष रूप से भारत की आदिवासी आबादी में इस बीमारी का अधिक प्रसार देखा गया है।
आदिवासी समुदाय में प्रत्येक 86 जन्मे बच्चों में 1 सिकल-सेल बीमारी से ग्रसित होता है।

enFnCas9 क्या है ? 

CSIR-IGIB और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक समझौता हुआ है। इस समझौते का उद्देश्य enFnCas9 को आनुवंशिक रोगों के लिए किफायती और बड़े पैमाने पर उपयोग योग्य उपचार में बदलना है।
FnCas9 से आशय है: फ्रांसीसेल्ला नोविसिडा Cas9 (FnCas9) प्रोटीन। यह उच्च-विश्वसनीयता वाला इंजीनियर्ड CRISPR-Cas9 प्लेटफॉर्म है। इसे IGIB ने विकसित किया है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए अभ्यास प्रश्न :

Q. CRISPR–Cas9 का एक संभावित उपयोग निम्नलिखित में से किसमें है?
1.आनुवांशिक रोगों का उपचार
2. कीट-रोधी फसलों का विकास
3. COVID-19 जैसे रोगों का निदान
नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d) 

Q. CRISPR–Cas9 प्रणाली में “Cas9” का क्या कार्य है?
(a) लक्ष्य DNA की पहचान करना
(b) DNA को काटना
(c) mRNA को नष्ट करना
(d) प्रोटीन संश्लेषण को तेज करना

उत्तर: (b) 

No Comments

Post A Comment