वैश्विक बहुआयामी निर्धनता सूचकांक (MPI), 2025” रिपोर्ट

वैश्विक बहुआयामी निर्धनता सूचकांक (MPI), 2025” रिपोर्ट

वैश्विक बहुआयामी निर्धनता सूचकांक (MPI), 2025” रिपोर्ट

रिपोर्ट में बहुआयामी गरीबी में 1.1 अरब लोगों की स्थिति पर प्रकाश डाला गया है, जबकि भारत अपनी गरीबी दर को घटाकर 16.4% पर लाने में कामयाब रहा है। प्रमुख चुनौतियों में जलवायु परिवर्तन की संवेदनशीलता और बुनियादी सेवाओं का अभाव शामिल है।

बहुआयामी निर्धनता सूचकांक (MPI) के बारे में : 

जारीकर्ता: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ऑक्सफोर्ड पॉवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनिशिएटिव (OPHI) द्वारा 2010 से हर साल जारी किया जा रहा है।
कार्यप्रणाली: यह सूचकांक 3 आयामों और 10 संकेतकों पर आधारित है।

 

वैश्विक स्तर पर निर्धन आबादी:

  • 109 देशों की 6.3 बिलियन आबादी में से 1.1 बिलियन (18.3%) लोग चरम बहुआयामी निर्धनता में जीवन यापन कर रहे हैं।
  • इनमें से 43.6% लोग ऐसे हैं, जिन्हें आधे या उससे अधिक MPI संकेतकों में गंभीर वंचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
  • इनमें से 83.2% लोग उप-सहारा अफ्रीका (565 मिलियन) और दक्षिण एशि।या (390 मिलियन) में रहते हैं

भारत में बहुआयामी निर्धनता:

भारत में यह दर 2005–06 की 55.1% से घटकर 2019–2021 में 16.4% रह गई है। लगभग 414 मिलियन लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

सामान्य वंचनाएं :

  स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन की कमी, अपर्याप्त आवास, और खराब स्वच्छता सुविधाएं।

गरीबी और जलवायु संबंधी खतरों का दोहरा बोझ :

80% से अधिक गरीब आबादी जलवायु जोखिम वाले क्षेत्रों में रहती है।
दक्षिण एशिया में जलवायु जोखिम वाले क्षेत्रों में गरीबों की संख्या सबसे अधिक है।

लघु द्वीपीय विकासशील देश (SIDS) :

  • 22 SIDS देशों में निर्धनता दर 23.5% है, जो विकासशील देशों के औसत (18.3%) से अधिक है।
  • वैश्विक उत्सर्जन के कारण बेलीज़, कोमोरोस और समोआ जैसे देशों में समुद्र का जलस्तर 2080–2099 तक 70 सेंटीमीटर तक बढ़ने का अनुमान है, जिससे गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) के प्रमुख संकेतकों के मापदंड : 

आयाम (Dimension) संकेतक (Indicator) मापदंड (Deprivation Cut-off)
1. स्वास्थ्य पोषण (Nutrition) घर का कोई भी सदस्य, जिसके लिए पोषण संबंधी जानकारी उपलब्ध है, यदि वह कुपोषित पाया जाता है।
बाल मृत्यु दर (Child Mortality) सर्वेक्षण से पहले के पाँच वर्षों की अवधि में सर्वेक्षण वाले घर में 18 वर्ष से कम आयु के किसी बच्चे की मृत्यु हुई हो।
2. शिक्षा स्कूलिंग के वर्ष (Years of Schooling) घर के किसी भी पात्र सदस्य ने 6 वर्ष की स्कूली शिक्षा पूरी नहीं की हो।
स्कूल में उपस्थिति (School Attendance) स्कूल जाने की उम्र का कोई भी बच्चा उस उम्र तक स्कूल नहीं जा रहा है, जिस उम्र में उसे कक्षा 8 पूरी कर लेनी चाहिए थी।
3. जीवन स्तर (Standard of Living) स्वच्छ ऊर्जा (Cooking Fuel) स्वच्छ ऊर्जा (जैसे LPG/CNG/बिजली/बायो-गैस) तक पहुँच नहीं हो।
स्वच्छता (Sanitation) उन्नत/बेहतर स्वच्छता सुविधाओं तक पहुँच नहीं हो, या सुविधाएँ साझा की जाती हों।
पेयजल (Drinking Water) उन्नत/बेहतर पेयजल स्रोतों तक पहुँच नहीं हो, या स्रोत 30 मिनट से अधिक दूर हो।
आवास (Housing) कच्ची या अनुचित सामग्री से बने फर्श, छत या दीवारों वाले घर में रहना।
बिजली (Electricity) बिजली तक पहुँच नहीं हो।
संपत्ति (Assets) कम से कम एक विशिष्ट संपत्ति (जैसे रेडियो, टीवी, टेलीफोन, कंप्यूटर, जानवर, साइकिल, मोटरसाइकिल/स्कूटर, कार, रेफ्रिजरेटर) का स्वामित्व नहीं हो और न ही कोई मोटर चालित वाहन हो।

Q.“बहुआयामी निर्धनता सूचकांक (MPI)” के सन्दर्भ में नीचे दिए गए कथनों में से सही वाले को चुनिए।
1.MPI केवल आय-आधारित निर्धनता को मापता है।
2.MPI में स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन-मानक (living standards) नामक तीन आयाम शामिल हैं।
3.2024 की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 1.1 अर्ब लोग बहुआयामी निर्धनता में जीवन यापन कर रहे हैं।
4.MPI के तहत ‘माध्यमिक शिक्षा पूर्ण नहीं होना’ एक मानदंड नहीं है।
(a) केवल 2 और 3 सही है
(b) केवल 1 और 4 सही है
(c) 1, 3 और 4 सही है
(d) सभी 1, 2, 3 और 4 सही हैं
उत्तर एवं स्पष्टीकरण:
उत्तर: (a) केवल 2 और 3 सही है
कथन 1 गलत है:  क्योंकि MPI सिर्फ आय-आधारित निर्धनता नहीं बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, जीवन-मानक जैसे बहुआयामी कारकों को मापता है।
कथन 2 सही है: MPI में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जीवन-मानक तीन आयाम शामिल हैं।
कथन 3 सही है: 2024 की MPI रिपोर्ट के अनुसार लगभग 1.1 अरब लोग बहुआयामी निर्धनता में हैं।
कथन 4 गलत है क्योंकि शिक्षा आयाम के अंतर्गत स्कूल-उपस्थिति या वर्षा-शिक्षा पूर्णता जैसे मानदंड आ सकते हैं।

 

No Comments

Post A Comment